PM SvaNidhi Yojana: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना भारत सरकार की एक विशेष ऋण योजना है और इसको शहरी क्षेत्र में रेहड़ी और पटरी और ठेला और फेरी लगाकर समान बेचने वाले छोटे व्यापारियों के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से बिना गारंटी के ऋण प्रदान किया जाता है , ताकि वह अपने व्यवसाय को शुरू तथा बड़ा बना सके। PM SvaNidhi Yojana योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो योजना के उद्देश्य और महत्वपूर्ण तिथियां और पात्रता और लाभ और आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया के बारे में अच्छे तरीके से जानकारी प्राप्त करें।
महत्वपूर्ण तिथियां (What Is The Important Dates Of PM SvaNidhi Yojana)
- योजना की शुरुआत 1 जून 2020 में ही कर दिया गया था।
- योजना की आवेदन करने की शुरुआत 1 जून 2020 से ही किया गया है।
- आवेदन की अंतिम तिथि के बारे में बात करें तो वर्तमान में योजना चालू है और सरकार द्वारा समय-समय पर चालू और बंद किया जाता है।
- लोन अवधि के बारे में बात करें तो प्रत्येक चरण के लिए अधिकतम 12 महीने का भुगतान करने की अवधि दी जाती है।
- नोट: योजना अभी भी चालू है इसलिए पात्र स्ट्रीट वेंडर्स कभी भी आवेदन कर सकते हैं।
प्रमुख उद्देश्य (What Is The Objective Of PM SvaNidhi Yojana)
- स्ट्रीट वेंडर्स को बिना गारंटी के कार्यशील कुंजी ऋण उपलब्ध कराया जाता है।
- छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर इस योजना के माध्यम से बनाए जाने वाला है।
- समय पर भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए ब्याज सब्सिडी भी प्रदान की जाती है।
- डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दिया जाता है और कैश बुक सुविधा दिया जाता है।
- औपचारिक क्षेत्र में व्यापारियों को बैंकिंग और वित्तीय प्रणाली से जोड़ना ही इस योजना का प्रमुख उद्देश्य में से एक है।
What Is The Eligibility Of PM SvaNidhi Yojana (पात्रता)
- शहरी क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडर्स होना जरूरी है तभी आप योजना के लिए पात्र माने जाएंगे।
- अर्बन लोकल बॉडी द्वारा जारी वेंडर्स ID या सर्टिफिकेट आपके पास होना चाहिए तभी आप योजना के लिए पात्र माने जाएंगे।
- वेंडर्स आईडी ना होने पर लेटर आफ रिकमेंडेशन मान्य होता है तो आप यह डॉक्यूमेंट बनवा सकते हैं।
- आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर आपके पास होना चाहिए।
- चालू एक बैंक खाता आपके पास होना चाहिए।
- किसी सरकारी लोन में डिफाल्टर नहीं होना चाहिए वरना आपकी योग्यता रद्द की जाएगी।
- व्यवसाय 24 मार्च 2020 या उससे पहले का चालू होना चाहिए।
What Is The Benefits Of PM SvaNidhi Yojana (फायदे)
- बिना गारंटी लोन स्ट्रीट वेंडर्स को उपलब्ध कराया जा रहा है और बिना कार्यशील पूंजी लोन मिलता है।
- ₹15000 से लेकर ₹50000 तक का लोन उपलब्ध कराया जाता है जो इसका सबसे बड़ा फायदा है।
- पहला लोन केवल ₹15000 का आपको मिलने वाला है।
- दूसरा लोन केवल ₹25000 का मिलेगा तभी जब आप पहला लोन समय पर चुका देंगे।
- तीसरा लोन ₹50000 का मिलेगा जब आप दूसरा लोन समय पर दे देंगे।
- 7% ब्याज दर सब्सिडी दिया जाता है और समय पर इंस्टॉलमेंट भरने पर 7% वार्षिक ब्याज सब्सिडी सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है जो इस योजना का सबसे बड़ा फायदा होने वाला है।
- डिजिटल लेनदेन पर कैशबैक दिया जाता है और ₹100 तक का आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं जो सबसे बड़ी इस योजना का लाभ में से एक है।
- आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया जाता है और छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलती है।
What Is The Required Documents Of PM SvaNidhi Yojana (जरूरी दस्तावेज)
- आधार कार्ड की जरूरत पड़ने वाली है और आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।
- एक चालू मोबाइल नंबर आपके पास होना चाहिए।
- बैंक पासबुक की जानकारी आपको देनी पड़ेगी और एक चालू बैंक खाता पासबुक होना चाहिए।
- वेंडर्स आईडी आपके पास होना चाहिए और यह आईडी ULB के द्वारा जारी किया जाता है।
- शहरी निकाय द्वारा जारी सर्टिफिकेट है या लेटर आफ रिकमेंडेशन होना चाहिए।
- पासपोर्ट साइज नया फोटो आपके पास होना चाहिए।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया (How To Apply)
- आधिकारिक PM SvaNidhi Yojana के पोर्टल पर आपको सबसे पहले जाना है और उसका लिंक नीचे दिया जाने वाला है तो आप डायरेक्ट ऑफिशल पोर्टल पर पहुंच जाएंगे।
- “Apply For Loan”के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज कर देना है और मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP से सत्यापन कर लेना है।
- आवश्यक व्यक्तिगत और व्यापार संबंधित जानकारी को अच्छे तरीके से पढ़कर भरना है और व्यक्तिगत जानकारी में किसी भी प्रकार की गलती नहीं करनी है।
- आधार कार्ड और बैंक का जानकारी और वेंडर्स आईडी और (LOR) अपलोड कर देना है।
- आवेदन सबमिट कर देना है और रसीद सुरक्षित अपने पास रख लेना है।
- इसके बाद बैंक द्वारा सत्यापन किया जाएगा और सीधा आपके खाते में पैसा भेजा जाएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न FAQs
प्रश्न 1: PM SvaNidhi Yojana क्या है?
उत्तर: यह स्ट्रीट वेंडर्स के लिए योजना है और इस योजना के माध्यम से बिना गारंटी के ₹15000 पहले लोन में दिया जाता है और दूसरे लोन में ₹25000 और तीसरा लोन ₹50000 का प्राप्त होता है और समय पर भुगतान करने के बाद ही आपको लोन प्राप्त होगा और ब्याज दर में सब्सिडी भी दिया जाता है।
प्रश्न 2: क्या लोन के लिए जमानत देना पड़ेगा?
उत्तर: बिल्कुल नहीं बिना गारंटी के योजना के द्वारा लाभ दिया जा रहा है और 50000 तक लोन प्राप्त कर सकते हैं।
प्रश्न 3: ब्याज सब्सिडी कितने % का दिया जाता है?
उत्तर: समय पर इंस्टॉलमेंट का भुगतान करने पर 7% का ब्याज दर सब्सिडी सीधे आपके खाते में ट्रांसफर किया जाता है।
प्रश्न 4: क्या डिजिटल भुगतान पर कोई लाभ आपको दिया जाता है?
उत्तर: डिजिटल भुगतान करने पर ₹100 तक का कैशबैक आपको प्राप्त हो सकता है?
निष्कर्ष
PM SvaNidhi Yojana के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे ऑफिशल पोर्टल दिया जाने वाला है या फिर नजदीकी बैंक शाखा में जाकर और भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या फिर ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं और किसी भी प्रकार की जानकारी में समस्या होती है तो कमेंट करके पूछ सकते हैं और तीनों लोन का लिंक दिया जाता है तो अच्छे तरीके से आप तीनों लोन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आवेदन फार्म भी डाउनलोड कर सकते हैं और उसका भी लिंक नीचे दिया जाने वाला है।
Important Links
| Apply Online | 1nd Loan |
| Apply Online | 2nd Loan |
| Apply Online | 3nd Loan |
| Application status | Click Here To Check |
| PM SvaNidhi Yojana application | Click Here |
| PM SvaNidhi official website | Click Here |
Hello friends, my name is Sachin kumar and I live in India. I started blogging in 2022. I am very fond of writing or telling someone about Jobs and Yojana. Now with the help of Moneylelo.in, I am ready to tell you every information related to Latest Jobs, Yojana and many more. Thank you





