MP Police SI Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MP ESB) भोपाल द्वारा पुलिस मुख्यालय गृह पुलिस विभाग, मध्य प्रदेश शासन के अंतर्गत सूबेदार और उपनिरीक्षक (SI) के तकनीकी तथा गैर तकनीकी पदों पर भारती के लिए 2026 का अधिसूचना जारी कर दिया गया है तो अगर आप आवेदन करने के बारे में सोच रहे हैं तो महत्वपूर्ण तिथियां और पदों की जानकारी और वेतनमान और परीक्षा तिथि की जानकारी और परीक्षा पैटर्न और मुख्य लिखित परीक्षा और शैक्षणिक योग्यता और आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में अच्छे तरीके से जानकारी होना चाहिए।
MP Police SI Recruitment 2026 का मुख्य बिंदु (Highlights)
| भर्ती बोर्ड | कर्मचारी चयन मंडल (MP ESB) भोपाल |
| विभाग | पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग, मध्य प्रदेश शासन |
| पद का नाम | सूबेदार एवं उपनिरीक्षक (विभिन्न पद) |
| पद का प्रकार | तृतीय एवं कार्यपालिका श्रेणी |
| परीक्षा पद्धति | कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा |
Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि
- 9 सितंबर 2026
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
- 23 सितंबर 2026
- आवेदन में संशोधन की प्रारंभिक तिथि
- 9 सितंबर 2026
- आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि
- 28 सितंबर 2026
- परीक्षा प्रारंभ होने की तिथि
- 28 अक्टूबर 2026 बुधवार से
Vacancy (रिक्त पदों की जानकारी)
कुल पदों की संख्या निम्नप्रकार से है:
गैर तकनीकी पद:
- सूबेदार (Subedar) 81 पद पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
- उप निरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल -SAF) केवल पुरुष के लिए 69 पद पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
- उप निरीक्षक (जिला पुलिस बल -DEF) के 312 पद पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
तकनीकी पद:
- उप निरीक्षक (आयुध -Arms) के 10 पद पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
- उपनिरीक्षक (फोटो – Photo) के 9 पद पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
- उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज- Q.D) के 4 पद पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
- उप निरीक्षक (अंगुल चिन्ह -Finger Print) के 22 पद पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
Salary (वेतनमान)
- वेतनमान:- Level 9 के तहत मिलने वाला है और रुपए 36200 से 114800 तक सैलरी मिलने वाली है।
- स्टायपेंड नियम: प्रथम वर्ष 70% स्टायपेंड मिलेगी और द्वितीय वर्ष 80% एवं तृतीय वर्ष 90% स्टायपेंड दिया जाएगा।
- अन्य लाभ: शासन के द्वारा स्वीकृत नियम के अनुसार अन्य भत्ते दिए जाएंगे और नए कर्मचारियों के लिए अंशदान पेंशन प्रणाली लागू होगी।
Exam Date (परीक्षा तिथि तथा समय सारणी की जानकारी)
परीक्षा 28 अक्टूबर बुधवार से दो पालियों में प्रारंभ किया जाएगा।
| पाली | रिपोर्टिंग समय | निर्देश पढ़ने का समय | एग्जाम देने का समय |
| प्रथम पाली | सुबह 8:00 से 9:00 तक | सुबह 9:50 से 10:00 तक (10 मिनट) | सुबह 10:00 से 12:00 तक (2 घंटे) |
| द्वितीय पाली | दोपहर 1:00 बजे से 2:00 तक | दोपहर 2:50 से 3:00 तक (10 मिनट) | दोपहर 3:00 से 5:00 तक (2 घंटे) |
Exam Patterns (परीक्षा पैटर्न की जानकारी)
प्रथम चरण (प्रारंभिक लिखित परीक्षा सभी के लिए अनिवार्य है)
- कुल अंक के बारे में बात करें तो 100 अंक दिया जाएगा।
- समय 2 घंटे का दिया जाने वाला है।
- प्रश्न के प्रकार के बारे में बात करें तो ऑब्जेक्टिव टाइप ,बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न दिए जाएंगे।
- किसी भी प्रकार का ऋणात्मक मार्किंग नहीं होगा।
- विषय के बारे में बात करें तो हिंदी और अंग्रेजी और इतिहास, भूगोल, विज्ञान, नागरिक शास्त्र, बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान, तर्कशक्ति एवं करंट अफेयर,विश्लेषणात्मक क्षमता।
द्वितीय चरण (मुख्य लिखित परीक्षा)
- प्रश्न पत्र 1:-(सामान्य अध्ययन): 300 अंक (खंड ‘क’ इतिहास/समाज 150 अंक + खंड ‘ख’ शासन/संविधान 150 अंक) समय 2 घंटे दिया जाने वाला है।
- प्रश्न पत्र 2:- ( सामान्य अध्ययन) 300 अंक ( खंड ‘क’ करंट अफेयर्स/तकनीकी /सुरक्षा 150 अंक + खंड ‘ख’ तारक एवं आंकड़ों की व्याख्या 150 अंक) समय दो घंटा दिया जाने वाला है।
- नेगेटिव मार्किंग:-मुख्य परीक्षा के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 का माइनस मार्किंग अंक दिए जाएंगे।
तकनीकी पद (प्रश्न पत्र 3 केवल तकनीकि हेतु)
- कुल अंक 300 अंक दिया जाएगा और 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न दिया जाएगा।
- समय 2 घंटे दिया जाने वाला है।
- 1/3 का ऋणात्मक मार्किंग होने वाली है।
- पाठ्यक्रम: SI (आयुध) हेतु मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा SI (अंगुल चिन्ह/क्यू.डी./फोटो) हेतु गणित, भौतिकी व रसायन शास्त्र।
Eligibility (शैक्षणिक योग्यता)
- सूबेदार एवं उपनिरीक्षक (SAF/DEF) के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि होना चाहिए तभी आप इस पद के लिए आवेदन कर पाएंगे।
- उपनिरीक्षक (आयुध) के लिए मान्यता प्राप्त तकनीकी विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।
- उपनिरीक्षक (फोटो/क्यूं.डी/अंगुल चिन्ह) के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित एवं भौतिक शास्त्र तथा रसायन शास्त्र में स्नातक की उपाधि होनी चाहिए।
- भूतपूर्व सैनिक (मैट्रिक उत्तीर्ण) 15 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले सैनिकों को स्नातक योग्यता वाले पदों हेतु पात्र माना जाएगा।
Age Limit (उम्र सीमा)
आयु सीमा का कैलकुलेशन आवदेन भरने की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2026 के आधार पर किया जाएगा।
- अनारक्षित (पुरुष) /ईडब्ल्यूएस (पुरुष) के लिए अधिकतम उम्र 33 वर्ष निर्धारित किया गया है।
- अन्य प्रदेश के सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम उम्र 33 वर्ष निर्धारित किया गया है।
- महिला अभ्यर्थी (सभी श्रेणी) के लिए अधिकतम उम्र 38 वर्ष निर्धारित किया गया है।
- आरक्षित श्रेणी (Sc/St/Obc) पुरुष के लिए अधिकतम उम्र 38 वर्ष निर्धारित किया गया है।
- विक्रम पुरस्कार प्राप्त कर्ता के लिए अधिकतम 5 वर्ष की छूट अतिरिक्त दिया जाएगा।
Fee (परीक्षा शुल्क एवं अतिरिक्त शुल्क)
सीधी भर्ती के लिए पदों हेतु परीक्षा शुल्क:-
- अनारक्षित अभ्यर्थियों को ₹500 का आवेदन फीस देना पड़ेगा।
- SC/ST/OBC/EWS (केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासियों) के लिए ₹250 आवेदन फीस रखा गया है।
पुलिस विभाग की विभागीय परीक्षा शुल्क:-
- अनारक्षित अभ्यर्थियों को ₹200 देना पड़ेगा।
- SC/ST/OBC)EWS (केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासी) को ₹100 विभागीय फीस देना पड़ेगा।
पोर्टल शुल्क:-
- मध्य प्रदेश ऑनलाइन किओस्क के माध्यम से पेमेंट करने पर पोर्टल चार्ज ₹60 लिया जाएगा।
- रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के लिए लॉगिन करने पर केवल ₹20 पोर्टल चार्ज लिया जाएगा।
Selection Process (चयन प्रक्रिया)
- प्रथम चरण में प्रारंभिक लिखित परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप होने वाला है।
- द्वितीय चरण में मुख्य परीक्षा विज्ञापन पदों के 10 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित परीक्षा हेतु चुना जाएगा।
- शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं दस्तावेज सत्यापन: मुख्य परीक्षा के आधार पर तीन गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा और 800 मीटर की रनिंग और गोला फेंक और लंबी कूद करनी पड़ेगी।
- 50 अंकों का व्यक्तिगत इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
- चिकित्सा परीक्षण एवं चरित्र सत्यापन के बाद आपको नौकरी मिलेगी।
Documents(आवश्यक दस्तावेज)
दस्तावेज सत्यापन के समय अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज के साथ में स्वयं द्वारा प्रमाणित फोटो प्रति प्रस्तुत करना अनिवार्य है:
- जन्मतिथि प्रमाण के लिए दशमी तथा 12वीं की अंक सूची अथवा जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग कर सकते हैं।
- संबंधित पद हेतु आवश्यक शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्र होने चाहिए।
- सक्षम अधिकारी द्वारा जारी मध्य प्रदेश का मूल निवासी प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS) के लिए होना चाहिए।
- भूतपूर्व सैनिक/नगर सैनिक/विक्रम पुरस्कार/अंतरजातीय विवाह से संबंधित प्रमाण पत्र लागू अगर होता है तो होना चाहिए।
- नियोजन का अनापत्ति प्रमाण पत्र (पूर्व से नियोजित अभ्यर्थियों के लिए)
- यात्रा किराया भुगतान प्राप्त करने के लिए बैंक खाते का पासबुक अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों और ओबीसी के पास होना चाहिए।
Application Process (आवेदन प्रक्रिया)
- आवेदन पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/ या mp ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से निर्धारित तिथियां के भीतर ऑनलाइन भरे जा सकते हैं।
- गैर तकनीकी पदों का आवेदन करने वाला अभ्यर्थी तकनीकी पदों के समूहों (समूह 1 या समूह 2) में से केवल एक समूह के लिए आवेदन कर सकता है।
- सभी अभ्यर्थियों को अपने योग्यता के अनुसार आधारित पदों पर प्राथमिकता देनी है।
नोट: आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक एक आर्टिकल अलग से लिखकर डालूंगा।
Important Links
| Official PDF | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| ई -शिकायत आईडी | Complaint.esb@mp.gov.in |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न FAQs
प्रश्न 1: क्या अन्य राज्यों के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: अन्य राज्यों के सभी अभ्यर्थी केवल अनारक्षित(ओपन) श्रेणी के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं और इन्हें आयु सीमा में छूट आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाएगा।
प्रश्न 2: क्या प्रारंभिक परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग दिया गया है?
उत्तर: प्रथम चरण की प्रारंभिक परीक्षा में कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं दिया गया है।
प्रश्न 3: क्या उप निरीक्षक विशेष सशस्त्र बल (SAF) के पद के लिए महिलाएं आवेदन कर सकती हैं?
उत्तर: बिल्कुल भी नहीं केवल पुरुष आवेदन कर सकते हैं।
Hello friends, my name is Sachin kumar and I live in India. I started blogging in 2022. I am very fond of writing or telling someone about Jobs and Yojana. Now with the help of Moneylelo.in, I am ready to tell you every information related to Latest Jobs, Yojana and many more. Thank you





