Mp Constable Recruitment

Mp Constable Recruitment 2026: Notification Out, कुल पद 7500 | आयु, योग्यता, सिलेबस, की पूरी जानकारी

Mp Constable Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) के द्वारा पुलिस आरक्षक (जनरल ड्यूटी)के 7500 पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

यदि आप मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में आरक्षण के पद पर सेवा करने का सपना देख रहे थे तो यह लेख आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। भर्ती प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, महत्वपूर्ण तिथियां से जुड़ी 100% सटीक एवं प्रमाणिक जानकारी प्राप्त करने वाले हैं.

Mp Constable Recruitment 2026 की सबसे जरूरी जानकारी (Key Highlights & Quick Summary)

विभाग का नामगृह (पुलिस विभाग) मध्य प्रदेश शासन
परीक्षा आयोजन करने वाली संस्था का नाममध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल (MPESB)
पद का नामपुलिस आरक्षक (सामान्य ड्यूटी/GD)
कुल पद संख्या7500 पद
आवेदन का माध्यमकेवल ऑनलाइन ( Mpesb पोर्टल /Mp ऑनलाइन माध्यम से)
परीक्षा प्रक्रियाकंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा (CBT – MCQ)
ऑफिशल वेबसाइटwww.esb.mp.gov.in

Mp Constable Recruitment पदवार विवरण (Post Wise Vacancy Breakdown)

मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती 2026 के अंतर्गत कुल 7500 आरक्षण जीडी के दो मुख्य संवर्गों में विभाजित किया गया है।

(A) आरक्षक (जीडी) -विशेष सशस्त्र बल (SAF)

  • कुल पदों की संख्या 700 होने वाली है।
  • पात्रता यह केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए वैकेंसी है।
  • 87% मुख्य पदों के तहत 609 पद तथा 13% तकनीकी पद दिए गए हैं, 91 पद तो इस तरह से 700 पद हैं।

(B) आरक्षक (जीडी) -विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर (DEF/अन्य शाखाएं)

  • कुल पदों की संख्या 6800 होने वाली है।
  • पुरुष तथा महिलाएं दोनों आवेदन सकते हैं।
  • 87% मुख्य पदों के तहत 5916 पद तथा 13% तकनीकी पद दिए गए हैं जो 884 पद हैं तो इस तरह से 6800 पद है।

Mp Constable Recruitment 2026 Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रारंभ तिथि 22 सितंबर 2026 है।
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026 है।
  • आवेदन पत्र में संशोधन की प्रारंभिक तिथि 22 सितंबर है तथा अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2026 है।
  • ऑनलाइन परीक्षा प्रारंभ होने की तिथि 19 नवंबर 2026 है।

Mp Constable Recruitment 2026 Salary & Benefits (वेतनमान एवं अन्य लाभ)

  • पे स्केल (Pay Scale): ₹19500 से ₹62000
  • Stipend Rules (सामान्य प्रशासन विभाग के नियम के अनुसार प्रथम तीन वर्षों की अवधि के दौरान वेतनमान न्यूनतम का नियम अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा।
  • प्रथम वर्ष में न्यूनतम वेतन का 70% दिया जाएगा।
  • द्वितीय वर्ष में न्यूनतम वेतन का 80% दिया जाएगा।
  • तृतीय वर्ष में न्यूनतम वेतन का 90% दिया जाएगा।

नोट: राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर स्वीकृत भत्ते एवं अन्य लाभ दिए जाएंगे तथा 1 जनवरी 2005 के अनुसार कांस्टेबल में अब पेंशन प्रणाली लागू नहीं है।

Eligibility Criteria (शैक्षणिक एवं अन्य आहर्ताएं)

आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026 के अनुसार अभ्यर्थियों के पास निम्न अनुसार शैक्षणिक योग्यता होना चाहिए।

पदनामअनुसूचित जनजाति (ST)अनुसूचित जनजाति (ST)
आरक्षक जीडीमान्यता प्राप्त किसी भी स्कूल से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

अन्य शर्तें:

  • नागरिकता: अभ्यर्थी का भारत का नागरिक होना जरूरी है।
  • रोजगार पंजीयन: मध्य प्रदेश राज्य के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना जरूरी है और यह प्रक्रिया ऑनलाइन भी कर सकते हैं।
  • अन्य राज्य के निवासी के लिए: गैर मध्य प्रदेश निवासी केवल आरक्षित श्रेणी के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे तथा उन्हें किसी भी प्रकार का आरक्षण या आयु सीमा में छूट नहीं दिया जाएगा।
  • Child Norms: 26 जनवरी 2001 या उसके बाद जन्मे तीसरे या अधिक जीवित बच्चों वाले उम्मीदवार नियुक्ति के लिए पत्र नहीं होंगे।

Age Limit & Relaxation (आयु सीमा एवं छूट)

आयु सीमा का गणना 6 अक्टूबर 2026 के अनुसार किया जाएगा तथा न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना चाहिए।

श्रेणी बार अधिकतम आयु सीमा ( Age Limit Criteria)

  • पुरुष मध्य प्रदेश के अनारक्षित तथा EWS श्रेणी के लिए अधिकतम उम्र 33 वर्ष निर्धारित किया गया है।
  • पुरुष तथा महिला अन्य समस्त राज्यों के अभ्यर्थी के लिए अधिकतम उम्र 33 वर्ष निर्धारित किया गया है।
  • महिला (मध्य प्रदेश की समस्त श्रेणियां कि अभ्यर्थी) के लिए अधिकतम उम्र 38 वर्ष निर्धारित किया गया है।
  • पुरुष (मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग – SC/ST/OBC) के लिए अधिकतम उम्र 38 वर्ष निर्धारित किया गया है।
  • शासकीय तथा निगम तथा मंडल तथा नगर सैनिक के लिए अधिकतम उम्र 38 वर्ष निर्धारित किया गया है।
  • अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत पुरुष के लिए अधिकतम उम्र 38 वर्ष निर्धारित किया है।
  • अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत पुरस्कृत महिला के लिए 43 वर्ष निर्धारित है।
  • विक्रम पुरस्कार विजेता अनारक्षित पुरुष के लिए अधिकतम उम्र 38 वर्ष निर्धारित है।
  • विक्रम पुरुष विजेता आरक्षित पुरुष के लिए अधिकतम उम्र 43 वर्ष निर्धारित है।

आयु सीमा में विशेष छूट का नियम

  • भूतपूर्व सैनिक के लिए वास्तविक आयु में से रक्षा सेवा की अवधि घटाने के बाद पात्र उच्च आयु सीमा से 3 वर्ष से अधिक छूट नहीं मिलेगा।
  • छटनी शासकीय कर्मचारी के लिए अधिकतम 7 वर्ष तक की सेवा अवधि घटाने का नियम लागू है।

Application & Department Fee (आवेदन एवं परीक्षा फीस)

आवेदन शुल्क दो भाग में (मंडल परीक्षा फीस तथा पुलिस विभाग परीक्षा) फीस में देना पड़ेगा?

अभ्यर्थी की श्रेणीमंडल फीसविभागीय फीसकुल परीक्षा फीस
अनारक्षित अभ्यर्थी₹500₹200₹700
केवल मध्य प्रदेश के निवासी (SC/ST/OBC/EWS)₹250₹100₹350

अतिरिक्त पोर्टल फीस:

  • Mp ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से आवेदन भरने पर ₹60 फीस अलग से देना पड़ेगा।
  • रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के द्वारा फॉर्म भरने पर ₹20 फीस केवल अलग से लगेगा।

Exam & Selection Process (चयन प्रक्रिया)

मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक जीडी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया दो प्रमुख चरणों में आयोजित की जाएगी।

  • प्रथम चरण: Mpesb के द्वारा आयोजित कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा 100 अंकों का लिया जाएगा और यह ऑब्जेक्टिव टाइप का प्रश्न होगा।
  • द्वितीय चरण: पुलिस विभाग द्वारा आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Efficiency Test) 100 अंकों का होगा।
  • इसके बाद दस्तावेज सत्यापन होगा।
  • तृतीय चरण: में मेडिकल परीक्षण तथा चरित्र सत्यापन किया जाएगा।

नोट: अंतिम मैरिड सूची लिखित परीक्षा 100 अंक का तथा शारीरिक दक्षता परीक्षण 100 अंक के आधार पर 200 अंकों के आधार पर किया जाएगा।

Exam Patterns & Physical Test Standard (परीक्षा एवं शारीरिक परीक्षा पैटर्न)

प्रथम चरण लिखित परीक्षा ( Written Exam Pattern)

  • माध्यम: कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन CBT परीक्षा होगा।
  • भाषा: हिंदी
  • प्रश्नों का प्रकार: MCQs
  • कुल समय: 2 घंटे (120) मिनट दिए जाएंगे
  • कुल प्रश्न तथा अंक: 100 प्रश्न एवं 100 अंक।
  • नोट: किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं है, सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा।

विषय तथा अंक की जानकारी

  • सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान (General Knowledge & Reasoning): 40 अंक
  • बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि (Intellectual Ability & Mental Aptitude) : 30 अंक
  • विज्ञान एवं सरल अंक गणित (Science & Simple Arithmetic) : 30 अंक

नोट: लिखित परीक्षा के प्राप्त अंकों तथा परसेंटाइल के आधार पर कल विज्ञापन संख्या के साथ गुना अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

शारीरिक मापदंड परीक्षण ( Physical Standard Test – PST)

विशेष सशस्त्र बल (SAF) के लिए मापदंड केवल पुरुष के लिए:

  • अनारक्षित तथा OBC के लिए ऊंचाई 168 सेमी तथा सीन 79 सेंटीमीटर बिना फुलाये तथा फुलाने पर 84 सेंटीमीटर आना चाहिए।
  • अनुसूचित जाति (SC) /अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए ऊंचाई 165 सेमी तथा सीना 79 सेंटीमीटर से 84 सेंटीमीटर।
  • गोरखा तथा गढ़वाली तथा कुमाऊं तथा मराठी के लिए ऊंचाई 157 सेंटीमीटर तथा सीन 79 सेंटीमीटर से 84 सेंटीमीटर

विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर DEF तथा अन्य पदों के लिए मापदंड:

  • अनारक्षित, SC,OBC पुरुष के लिए हाइट 168 सेंटीमीटर तथा सीना 81 CM बिना फुलाए तथा 86 सेंटीमीटर फूलने पर।
  • समस्त्र वर्ग की महिलाओं के लिए ऊंचाई 155 सेंटीमीटर केवल है।
  • अनुसूचित जनजाति (ST) पुरुष के लिए हाइट 160 सेंटीमीटर तथा सीना 76 सेंटीमीटर से 81 सेंटीमीटर।

नोट: सीना में न्यूनतम 5 सेंटीमीटर का फुलाव आना चाहिए।

शारीरिक दक्षता अंक की जानकारी

स्पर्धापुरुष उम्मीदवारमहिला उम्मीदवारहोमगार्ड तथा भूतपूर्व सैनिक पुरुष उम्मीदवार
800 मीटर की दौड़
124.2 सेकंड से कम लाने पर 40 अंक दिए जाएंगे तथा 198.3 सेकंड लाने पर एक भी अंक नहीं दिया जाए।176 सेकंड से कम लाने पर 40 अंक दिए जाएंगे तथा 261.8 सेकंड लाने पर जीरो अंक दिए जाएंगे।146.5 सेकंड लाने पर 40 अंक दिए जाएंगे तथा 224.2 सेकंड लाने पर एक भी अंक नहीं दिया जाएगा।
लंबी कूद
5.57 मीटर या अधिक कूदने पर 30 अंक मिलेगा तथा 2.96 मीटर से कम कूदने पर जीरो अंक मिलेगा।4.36 मीटर या अधिक जंप करने पर 30 अंक तथा 2.04 मीटर से कम कूदने पर जीरो अंक दिए जाएंगे।4.84 मीटर पर 30 अंक दिए जाएंगे तथा 2.3 मीटर से कम कूदने पर जीरो अंक दिए जाएंगे।
गोला फेंक
8.76 मीटर से अधिक गोला फेंकने पर 30 अंक दिया जाएगा।
गोला का वजन 7.26 किलोग्राम होता।
7.20 मीटर से अधिक गोला फेंकने पर 30 अंक दिए जाएंगे।
गोले का वजन 4 किग्राग्राम होगा।
8.73 मीटर गोला फेंकने पर 30 अंक दिया जाएगा।

Required Documents (आवश्यक दस्तावेज)

दूसरे चरण में दस्तावेज सत्यापन के समय निम्नलिखित मूल्य दस्तावेज एवं उनकी स्वयं प्रमाणित फोटो कॉपी मांगी जा सकती है।

  • दशमी या आठवीं की अंकसूची होनी चाहिए।
  • 12वीं की अनुसूची की जरूरत पड़ सकती है।
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC) के लिए होना चाहिए।
  • EWS प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ेगी।
  • मध्य प्रदेश का स्थाई मूल निवासी प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • मध्य प्रदेश रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • मूल फोटो युक्त पहचान पत्र आधार कार्ड तथा पैन कार्ड तथा वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक।
  • NOC पूर्व से शासकीय सेवा में कार्यरत कर्मचारियों के लिए।

How to Apply Online (आवेदन कैसे करेंगे)

  • ऑफिशल पोर्टल पर जाये: www.esb.mp.gov.in या Mp ऑनलाइन पोर्टल पर जाएं।
  • प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन: यदि पहले से प्रोफाइल पंजीयन नहीं है तो नया प्रोफाइल बनाना है तथा बायोमेट्रिक ई केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी है।
  • दस्तावेज अपलोड: अपनी फोटो तथा हस्ताक्षर तथा हाथ से लिखा हुआ घोषणा पत्र अपलोड करना पड़ेगा।
  • पद के अनुसार फॉर्म भरते समय SAF, DEF तथा अपने पसंदीदा जिलों तथा इकाइयों के प्राथमिकता को ध्यान पूर्वक चुनना है।
  • शुल्क भुगतान: नेट बैंकिंग, UPI, डेबिट कार्ड तथा क्रेडिट कार्ड के माध्यम से निर्धारित फीस का भुगतान कर देना है।
  • प्रिंट आउट: आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद एप्लीकेशन नंबर तथा आवेदन फार्म का प्रिंट आउट निकाल लेना है।

अंतिम सलाह

  • समय पर आवेदन करें: अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026 का इंतजार ना करें क्योंकि अंतिम दिनों में सर्वर पर दबाव के कारण तकनीकी समस्या होती है।
  • आधार अपडेट तथा अनलॉक रखे परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन होता है इसलिए आधार को हमेशा अपडेट तथा बायोमेट्रिक लॉक नहीं होना चाहिए।
  • शारीरिक दक्षता पर शुरू से ध्यान रखें: इस रिक्रूटमेंट में 100 अंकों का फिजिकल टेस्ट होगा परीक्षा के साथ-साथ में रनिंग में भी ध्यान देनाहै।
  • फॉर्म भरते समय जिला आवंटन की प्राथमिकता का क्रम सोच समझ कर डालना है।

Download Notification

FAQs अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1: क्या अन्य राज्य के अभ्यर्थी Mp Constable Recruitment 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर:
हां अन्य राज्यों के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते लेकिन उन्हें आनरक्षित वर्ग में माना जाएगा तथा किसी भी प्रकार का आरक्षण नहीं दिया जाएगा।

प्रश्न 2: क्या परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग दिया गया है?
उत्तर:
किसी भी प्रकार का नेगेटिव मार्किंग नहीं दिया गया है।

प्रश्न 3: क्या शारीरिक परीक्षा के अंक मेरिट लिस्ट में जोड़े जाएंगे?
उत्तर:
हां शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंक अंतिम मेरिट सूची में जोड़े जाएंगे तथा 200 अंकों का अंतिम मैरिड सूची प्राप्त लिखित परीक्षा के 100 अंकों के आधार पर बनेगी।

प्रश्न 4: शारीरिक परीक्षण के लिए लिखित परीक्षा से कितने गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा?
उत्तर:
लिखित परीक्षा के कट ऑफ के आधार पर कुल विज्ञापित पदों के 7 गुना अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

प्रश्न 5: चयन के बाद कितना वेतन मिलेगा?
उत्तर:
चयन के बाद पहले वर्ष में 70% वेतन मिलेगा तथा दूसरे वर्ष में 80% वेतन तथा तीसरे वर्ष में 90% Stipend दिया जाएगा।

Important Links

Official NotificationClick Here
Apply OnlineLink Activate On 22 September 2026
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top