CM Ladli Laxmi Yojana 2026: लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ और दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया?

CM Ladli Laxmi Yojana: मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही एक बालिका कल्याणकारी योजना है, इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं के जन्म को प्रोत्साहित करना है। लिंगानुपात मे सुधार करना है और उनकी शिक्षा तथा स्वास्थ्य को मजबूत करना है और आर्थिक सहायता प्रदान करके उनके उज्जवल भविष्य को बेहतरीन बनाना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र बालिका के नाम पर चरणबद्ध रूप से छात्रवृत्ति तथा प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जाता है और 21 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर निर्धारित शर्तों के साथ में अंतिम एक साथ राशि का भुगतान किया जाता है।

CM Ladli Laxmi Yojana का उद्देश्य (Objective)

मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना का प्रमुख उद्देश्य मध्य प्रदेश में बालिकाओं के जन्म के प्रति सकारात्मक सोच को लगातार बढ़ावा देना है। लिंगानुपात में सुधार करना है और बालिकाओं की शिक्षा तथा स्वास्थ्य है और आर्थिक सुरक्षा को सुदृढ़ करना है। यह योजना कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह को रोकने के लिये चालू किया गया है और परिवार नियोजन को प्रोत्साहित करना तथा बालिकाओं के विकास के लिए यह एक महत्वपूर्ण योजना होने वाली है। सहयोगी तथा सक्षम वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से लागू इस योजना को किया गया है।

CM Ladli Laxmi Yojana महत्वपूर्ण तिथियां (Importent Dates)

  • योजना प्रारंभ एक अप्रैल 2007 से किया गया है।
  • आवेदन प्रारंभ बालिकाओं के जन्म के बाद (जन्म पंजीकरण के अनुसार) किया जा सकता है।
  • आवेदन की अंतिम तिथि कोई निश्चित अंतिम तिथि नहीं है और पात्रता के अनुसार आवेदन स्वीकृत किया जाता है।
  • महत्वपूर्ण बात यह है कि आवेदन बालिकाओं के जन्म के 1 वर्ष के भीतर किया जाना चाहिए।

CM Ladli Laxmi Yojana के लिए पात्रता (Eligibility)

  • बालिका का जन्म 1 जनवरी 2006 या उसके बाद हुआ होना चाहिए।
  • बालिका का पंजीकरण स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र में होना जरूरी है।
  • बालिका के माता-पिता मध्य प्रदेश के विशेष तौर पर मूल निवासी होना चाहिए।
  • माता-पिता आयकर दाता नहीं होना चाहिए वरना आपकी पात्रता रद्द की जाएगी।
  • परिवार में दो या दो से कम संतान होना चाहिए।
  • प्रथम जन्मी बालिका को बिना परिवार नियोजन के योजना का लाभ है मिलने वाला है।
  • द्वितीय जन्मी बालिका के लिए माता-पिता द्वारा परिवार नियोजन अपनाया जाना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के लाभ (Benefits)

  • योजना के अंतर्गत बालिका के नाम पर शासन द्वारा 143000 रुपए का प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।
  • कक्षा छठवीं में प्रवेश होने पर ₹2000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
  • कक्षा नवमी में प्रवेश होने पर ₹4000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
  • कक्षा 11वीं में प्रवेश होने पर ₹6000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
  • कक्षा 12वीं के बाद स्नातक तथा व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए न्यूनतम 2 वर्ष में प्रवेश लेने पर ₹25000 की दो समान किस्तों में राशि मंजूर की जाती है।
  • बालिका की स्नातक स्तर की उच्च शिक्षा का खर्चा सरकार के द्वारा उठाया जाता है।
  • बालिका की उम्र 21 वर्ष पूरा होने पर 12वीं परीक्षा में सम्मिलित होने पर वैधानिक आयु में विवाह होने पर ₹100000 की सहायता राशि एक साथ प्रदान की जाती है।

CM Ladli Laxmi Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज (Required Documents)

  • बालिका का आधार कार्ड अनिवार्य रूप से होना चाहिए।
  • बालिका का समग्र आईडी होना चाहिए।
  • परिवार की समग्र परिवार आईडी होनी चाहिए।
  • बालिका का माता-पिता के साथ संयुक्त फोटो होना चाहिए।
  • परिवार नियोजन प्रमाण पत्र द्वितीय बालिका की स्थिति में होना चाहिए।
  • निवास प्रमाण पत्र मध्य प्रदेश के निवासी हैं तो होना चाहिए।
  • मोबाइल नंबर आपके पास होना चाहिए।
  • बैंक खाता की जानकारी आपके पास होनी चाहिए।

CM Ladli Laxmi Yojana के आवेदन करने की प्रक्रिया (How To Apply)

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर (Apply Online) के विकल्प पर क्लिक करेंगे तो आप ऑफिशल वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे और आपके सामने आवेदन फार्म खुल जाएगा।
  • पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करनी है और बालिका एवं माता-पिता की आवश्यक जानकारी दर्ज करना है और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी।
  • आधार कार्ड और समग्र आईडी और फोटो और अन्य दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करना पड़ेगा।
  • आंगनबाड़ी के माध्यम से चाहे तो नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र जाकर आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं या फिर आवेदन फार्म भरवारा भी सकते है।
  • किसी भी निर्णय लेने से पहले ऑफिशल वेबसाइट पर Visit करके ज्यादा जानकारी अच्छे तरीके से प्राप्त करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न FAQs

प्रश्न 1: मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना विशेष तौर पर क्या है?
उत्तर:
यह मध्य प्रदेश सरकार की बालिका कल्याण योजना है और इसके अंतर्गत बेटियों को शिक्षा और भविष्य के लिए आर्थिक सहायता राशि दिया जाता है।

प्रश्न 2: लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ कौन प्राप्त कर सकता है?
उत्तर:
वे सभी बालिका जिनका जन्म 1 जनवरी 2006 या उसके बाद हुआ है तो वह सब इस योजना का लाभ ले सकती हैं और साथ में मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है।

प्रश्न 3: लाड़ली लक्ष्मी योजना में कितनी राशि दी जाती है?
उत्तर:
लाड़ली लक्ष्मी योजना के माध्यम से 143000 तक की सहायता राशि अलग-अलग चरण में प्रदान की जाती है और 21 वर्ष की आयु पूरा करने पर ₹100000 सहायता राशि प्रदान की जाती है।

प्रश्न 4: लाड़ली लक्ष्मी योजना में आवेदन कैसे करेंगे?
उत्तर:
आवेदन ऑनलाइन और आधिकारिक वेबसाइट में जाकर कर सकते हैं या नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है।

प्रश्न 5: क्या योजना में आवेदन की कोई अंतिम तिथि भी होती है?
उत्तर:
बिल्कुल नहीं आवेदन बालिका के जन्म के एक वर्ष के भीतर करना पड़ता है।

प्रश्न 6: क्या दूसरी बालिका को भी योजना का लाभ मिल सकता है?
उत्तर:
जी हां दूसरी बालिका को लाभ तभी मिलेगा जब माता-पिता ने परिवार नियोजन अपनाया हो।

प्रश्न 7: क्या आयकर दाता परिवार भी इस योजना का लाभ उठा सकता है?
उत्तर:
नहीं आयकर दाता माता-पिता इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं।

प्रश्न 8: 21 वर्ष की आयु पर अंतिम राशि कब दिया जाता है?
उत्तर:
जब बालिका 21 वर्ष की आयु पूरा कर लेती है तो 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित होने पर और उसका विवाह कानूनी आयु में हुआ है तो तभी राशि भेजी जाती है।

प्रश्न 9: क्या लाडली लक्ष्मी योजना केवल बालिकाओं के लिए है?
उत्तर:
हां यह योजना केवल बालिकाओं के सामाजिक और शैक्षणिक आर्थिक स्थिति को मजबूत और सशक्तिकरण करने के लिए है।

प्रश्न 10: योजना के बारे में और भी जानकारी कहां से प्राप्त कर सकते हैं?
उत्तर:
योजना के बारे में ज्यादा जानकारी ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं या नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक

अप्लाई ऑनलाइनClick Here
डाउनलोड पीडीएफ फॉर्मClick Here
ऑफिशल वेबसाइटClick Here

निष्कर्ष

CM Ladli Laxmi Yojana के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी बता दी गई है और किसी भी प्रकार की जानकारी में समस्या होती है तो कमेंट करके पूछे और मेरे द्वारा पूर्ण रूप से मदद किया जाने वाला है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top