SSC CHSL

SSC CHSL Recruitment 2026: ऑफिशल नोटिफिकेशन 2536 पद के लिए जारी, 10th,12th Level का एग्जाम होगा?

SSC CHSL Recruitment 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने combined Higher Secondary (10+2) Level Examination 2026 (CHSL) 2026 का आधारित नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालय, विभागों एवं कार्यालय में ग्रुप “सी” के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इनवाइट किया गया है।

यदि आप SSC CHSL 2026 रिक्रूटमेंट प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को ध्यान पूर्वक पढ़ना है, इसके बाद आवेदन करना है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 7 सितंबर 2026 है।
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026 होने वाली है।
  • ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर 2026 होने वाली है।
  • आवेदन पत्र संशोधन की तिथि 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 होने वाली है।
  • Tier 1 का परीक्षा (CBE) की तिथि जल्दी घोषित की जाएगी।
  • Tier 2 का परीक्षा तिथि बहुत ही जल्दी घोषित की जाएगी।

SSC CHSL Highlights (विवरण)

भर्ती बोर्डकर्मचारी चयन आयोग (SSC)
परीक्षा का नामcombined Higher Secondary (10+2) Level Examination 2026
पद का नामलोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA), डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO), DEO Grade ‘A’
कुल पदलगभग 2536 पद
आवेदन की तिथि7 सितंबर 2026 से 7 अक्टूबर 2026 तक
आधिकारिक वेबसाइटHttps://ssc.gov.in

पदों की जानकारी

  • कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आधिकारिक सूचना के अनुसार इस वर्ष विभिन्न मंत्रालय में, विभागों में भर्ती की जाने वाली है।
  • कुल रिक्त पदों की संख्या लगभग 2536 होने वाली है।
  • अंतिम पदों की संख्या प्रक्रिया के दौरान संशोधन अंतिम रूप से दी जा सकती है।
  • Category Wise पदों की संख्या के बारे में जल्द ही ऑफिशल वेबसाइट पर जानकारी अपलोड कर दी जाएगी।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग EWS, पूर्व सैनिक (ESM), दिव्यांग (PwBD), के लिए आरक्षण सरकारी नियम के अनुसार लागू होगा।

वेतनमान की जानकारी

  • लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) के लिए वेतनमान: Pay Level -2 (Rs. 19900 से Rs 63200 तक होने वाली है।
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के लिए वेतनमान: Pay Level -4 के तहत Rs 25500 से Rs 81100 तक एवं Level 5 के तहत 29200 से 92300 तक सैलरी होने वाली है।
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड A के लिए Pay Level 4 के तहत 25500 से 81100 रुपए होने वाली है।

Eligibility Criteria

शैक्षणिक की योग्यता

  • DEO/DEO Grade A (उपभोक्ता मामले, खाद्य, सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय एवं SSC के लिए): किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित विषय के साथ में विज्ञान स्ट्रीम में 12वीं, दसवीं तथा 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य।
  • LDC,JSA एवं अन्य विभागों के DEO पदों के लिए, किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से या विश्वविद्यालय से 12वीं तथा 10वीं और 12वीं समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।

नोट: 12वीं की परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनकी शैक्षणिक योग्यता 7 अक्टूबर 2026 तक पूरी होनी चाहिए।
उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए या भूटान या नेपाल का नागरिक भी इस पद के लिए आवेदन कर सकता है।

आयु सीमा

उम्र सीमा का कैलकुलेशन 1 अगस्त 2026 के अनुसार किया जाने वाला है।

  • कम से कम उम्र 18 साल होनी चाहिए।
  • ज्यादा से ज्यादा उम्र 27 साल के अंदर होना चाहिए।

नोट: उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 1999 से लेकर 1 अगस्त 2008 के अंदर होना चाहिए।

आयु सीमा में छूट

  • SC/ST के लिए 5 वर्ष का छूट दिया जाने वाला है।
  • OBC के लिए 3 वर्ष का छूट दिया जाने वाला है।
  • PwBW (अनरिजर्व्ड के लिए 10 वर्ष का छूट होने वाला है।)
  • PwBD (OBC) के लिए 13 वर्ष का छूट होने वाला है।
  • PwBD (SC/ST) के लिए 15 वर्ष का छठ दिया जाने वाला है।
  • Ex Servicemen (ESM) के लिए 3 वर्ष का छूट सैन्य सेवा घटाने के बाद दिया जाने वाला है।

आवेदन फीस

  • सामान्य/OBC/EWS के पुरुष उम्मीदवार के लिए केवल ₹100 आवेदन फीस होने वाला है।
  • महिला उम्मीदवार सभी वर्ग के लिए नि:शुल्क आवेदन रखा गया है।
  • SC/ST/PwBD/ Ex Servicemen (ESM) के लिए निःशुल्क आवेदन फीस होने वाला है।
  • भुगतान का प्रकार: भीम यूपीआई, नेट बैंकिंग, वीजा कार्ड, मास्टरकार्ड, माएस्ट्रो कार्ड, Rupay डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
  • फार्म सुधार के लिए पहली बार संशोधन करने पर ₹200 का आवेदन फीस देना पड़ेगा और दूसरी बार संशोधन करने पर ₹500 संशोधन फीस देना पड़ेगा।

एग्जाम पैटर्न्स

परीक्षा दो चरण (Tier 1 और Tier 2) में कंप्यूटर आधारित (CBE) के रूप में आयोजित की जाने वाली है।

  • Tier 1 एग्जाम का पैटर्न।
  • नेगेटिव मार्किंग, प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 अंक काटे जाएंगे।
विषयप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय
Part I: English Language ( Basic Language)255060 मिनट समय दिया जाने वाला है। प्रत्येक विषय के लिए 15 मिनट का सेशनल टाइमर होगा।
Part II: General Intelligence2550
Part III: Quantitative Aptitude (Basic Arithmetic)2550
Part IV: General Awareness2550
Total100200

Tier 2 का आयोजन दो सेशन में एक ही दिन किया जाने वाला है।

Session -I ( 2 घंटे 15 मिनट का पूरा समय दिया जाने वाला है)।

Section -I (1 घंटा का समय दिया जाएगा।)

  • Module-I: Mathematical Abilities में 30 प्रश्न दिए जाने वाले हैं।
  • Module-II: Reasoning And General Intelligence के 30 प्रश्न दिए जाने वाले हैं।
  • कुल:-60 प्रश्न दिए जाएंगे और ×3 = 180 अंक होने वाले हैं।

Section -II (1 घंटे का समय दिया जाएगा)

  • Module-I: English Language And Comprehension (में 40 प्रश्न दिए जाने वाले हैं।
  • Module-II: General Awareness के 20 प्रश्न दिए जाने वाले हैं।
  • कुल 60 प्रश्न दिया जाएगा और ×3 किया जाएगा और 180 अंक होने वाले हैं।

Section-III (15 मिनट का समय दिया जाएगा।)

  • Computer Knowledge Module (15 प्रश्न×3 = 45 अंक दिए जाएंगे और यह केवल क्वालीफाइंग पेपर होने वाला है।

Session -II:

  • Section-IV: Skill Test/Typing Test (क्वालीफाइंग)
  • Part A:DEO पदों के लिए स्किल टेस्ट 15 मिनट का होने वाला है।
  • Part B: अन्य DEO पदों के लिए स्किल टेस्ट 15 मिनट का होगा।
  • Part C:LDC/JSA के लिए टाइपिंग टेस्ट 10 मिनट का-अंग्रेजी में 35 w.p.m or Hindi में 30 w.p.m.)

Tier -II के Section -I,II और III में गलत उत्तर पर एक अंक का नेगेटिव मार्किंग किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

  • Tier-I Computer Based Examination: अभ्यर्थियों को शॉर्ट लिस्ट करने के लिए किया जाएगा।
  • Tier-II Computer Based Examination: मेरिट लिस्ट बनाने के लिए (Section -I और Section -II) के लिए अंकों के आधार पर।
  • Skill Test/Typing Test केवल क्वालीफाइंग के लिए किया जाएगा।
  • Documents Verification(DV) अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद विभागों द्वारा मूल दस्तावेज का सत्यापन किया जाएगा।

Application Process (How To Apply)

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in पर विजिट करना है।
  • यदि आपने नई वेबसाइट पर One Time Registration (OTR) नहीं किया है तो सबसे पहले OTR पूरा करना पड़ेगा।
  • OTR के दौरान Aadhar Authentication के विकल्प का चुनाव करना है।
  • Apply Section में जाए और combined Higher Secondary (10+2) Level Examination 2026 के लिंक पर क्लिक कर देना है।
  • फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को अच्छे तरीके से पढ़ना है,तथा सभी जानकारी को दर्ज कर देना है।
  • एप्लीकेशन मॉड्यूल में लाइव फोटो कैप्चर करना है तथा बिना टोपी तथा चश्मा के और सही लाइटिंग में फोटो क्लिक करना है।
  • सिग्नेचर 10 KB से 20KB JPEG प्रारूप में अपलोड करना है।
  • निर्धारित आवेदन फीस का भुगतान करना है।
  • फॉर्म को प्रीव्यू करके देख लेना है और फिर सबमिट कर देना है और एक प्रिंटआउट निकाल कर रख लेना है और इस तरह से सफलता पूर्वक आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

जरूरी दस्तावेज

आवेदन पत्र भरते समय या फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान निम्न प्रकार के डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ सकती है।

  • लाइव फोटो एवं स्कैन किए गए हस्ताक्षर 10 Kb से 20Kb में होना चाहिए।
  • फोटो पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड या वोटर आईडी या पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में किसी एक का उपयोग कर सकते हैं।
  • दसवीं का मार्कशीट जन्मतिथि के प्रमाण पत्र के लिए उपयोग कर सकते हैं।
  • जाति प्रमाण पत्र का उपयोग निर्धारित वर्गों को करना पड़ेगा।
  • 12वीं की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र सभी (PwBD) उम्मीदवारों के लिए।
  • पूर्व सैनिक सेवा पुस्तिका तथा डिस्चार्ज सर्टिफिकेट (ESM) उम्मीदवारों के लिए।

महत्वपूर्ण लिंक

Apply OnlineRegistration | Login
official NotificationClick Here
SSC Official WebsiteClick Here

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न FAQs

प्रश्न 1: SSC CHSL Recruitment 2026 की ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या होने वाली है?
उत्तर:
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026 होने वाली है।

प्रश्न 2: इस रिक्रूटमेंट के लिए कुल कितने पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है?
उत्तर:
SSC CHSL Recruitment 2026 के लिए 2536 पद पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

प्रश्न 3: क्या 12वीं में पढ़ रहे छात्र इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर:
हां जो छात्र 12वीं के परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वह आवेदन कर सकते हैं ,शैक्षणिक योग्यता का कट ऑफ 7 अक्टूबर 2026 के पहले पूरा होना चाहिए।

प्रश्न 4:SSC CHSL Recruitment 2026 के आयु सीमा का गणना कब से किया जाने वाला है?
उत्तर:
आयु सीमा का गणना 1 अगस्त 2026 के अनुसार किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top