Mp SI Recruitment

Mp SI Recruitment 2026 Notification: आज से आवेदन शुरू, जानिए, वेतनमान,महत्वपूर्ण तिथियां, एग्जाम पैटर्न तथा पूरी जानकारी

Mp SI Recruitment 2026: मध्य प्रदेश पुलिस के द्वारा उप निरीक्षक तथा सूबेदार के पद के लिए 507 पद पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और आज से आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो रही है तो अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो आवेदन करने से पहले महत्वपूर्ण तिथियां, वेतनमान, पदों की जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस तथा परीक्षा फीस, चयन प्रक्रिया, परीक्षा तथा शारीरिक मापदंड पैटर्न, शारीरिक दक्षता परीक्षण, आवेदन करने की प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेज के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त करने वाले हैं।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) भोपाल द्वारा पुलिस मुख्यालय, गृह पुलिस विभाग के अंतर्गत सूबेदार तथा उप निरीक्षक भर्ती के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन करने के बारे में सोच रहे हैं तो नीचे दिए जाने वाली पूरी जानकारी को विस्तार पूर्वक पढ़ना है और इसके बाद आवेदन करना है।

Mp SI Recruitment Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि9 सितंबर 2026 (09/09/2026)
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि23 सितंबर 2026 (23/09/2026)
आवेदन में संशोधन की प्रारंभिक तिथि9 सितंबर 2026
संशोधन की अंतिम तिथि28 सितंबर 2026
पेमेंट करने की प्रारंभिक तिथि9 सितंबर 2026
पेमेंट करने की अंतिम तिथि23 सितंबर 2026

परीक्षा पाली की जानकारी

  • प्रथम परीक्षा पाली सुबह 10:00 बजे से 12:00 तक और रिपोर्टिंग टाइम 8:00 बजे से 9:00 बजे तक होने वाला है।
  • द्वितीय पाली दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक, रिपोर्टिंग टाइम 1:00 से 2:00 तक।

सबसे जरूरी जानकारी (Key Highlights)

परीक्षा का नामसूबेदार तथा उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026
आयोजन करने वाली संस्था का नाममध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल (MPESB)
विभाग का नामपुलिस विभाग, गृह पुलिस विभाग, मध्य प्रदेश शासन
कुल पदों की संख्या507
परीक्षा का स्वरूपप्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं साक्षात्कार
वेतनमानपे मैट्रिक्स लेवल -9 (₹36200 से ₹114800)
आवेदन का माध्यमकेवल एमपी ऑनलाइन पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन

पदवार विवरण (Vacancy Breakdown)

क. गैर तकनीकी पद (Non-Technical Posts)

1.सूबेदार (Subedar):

कुल पद: 81 (अनारक्षित: 21 पोस्ट, OBC: 12 पोस्ट, SC: 11 पोस्ट, ST: 12 पोस्ट , EWS: 8 पोस्ट | महिला आरक्षित के 22 पद दिए गए हैं।

2.उपनिरीक्षक- विशेष सशस्त्र बल (SI-SAF):

कुल पद:69 (केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए) (अनारक्षित के 19 पोस्ट, OBC के 10 पोस्ट, SC के 9 पोस्ट, ST के 11 पोस्ट, EWS के 7 पोस्ट)

3.उपनिरीक्षक -जिला पुलिस बल (SI-DEF)

कुल पदों की संख्या 312 (अनारक्षित के 84 पद, OBC के 44 पद, SC के 40 पद, ST के 50 पद, EWS के 32 पद) (महिलाओं के लिए 87 पद आरक्षित दिए गए हैं)

ख. तकनीकी पदों की जानकारी (Technical Posts)

  • उपनिरीक्षक (आयुध/Arms) के समूह 1 में 10 पद दिए गए हैं।
  • उपनिरीक्षक (फोटो)/Photo) के समूह 2 में 9 पद दिए गए।
  • उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज /Q.D) के समूह 2 के 4 पद दिए गए हैं।
  • उपनिरीक्षक (अंगुल चिन्ह/Finger Print) समूह 2 के 22 पद दिए गया है।

Salary & Benefits ( वेतनमान एवं सुविधाएं)

  • मूल वेतन: पे मैट्रिक्स लेवल -9 (₹36200 से ₹114800)
  • स्टायपेंड नियम (अवधि 3 वर्ष)
  • प्रथम वर्ष: न्यूनतम वेतनमान का 70% दिया जाने वाला है।
  • दूसरे वर्ष: न्यूनतम वेतनमान का 80% दिया जाने वाला है।
  • तृतीय वर्ष: न्यूनतम वेतनमान का 90% दिया जाने वाला है।

अन्य लाभ: राज्य शासन द्वारा समय-समय पर स्वीकृत अन्य भत्ते (DA, HRA, वाहन भत्ता तथा पुलिस भत्ता) एवं पेंशन (NPS) योजना लाभ दिया जाता है।

Mp SI Recruitment Eligibility (शैक्षणिक एवं अन्य आहर्ताएं)

  • सूबेदार, SI (जिला पुलिस बल) और SI (विशेष सशस्त्र बल) के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से केवल स्नातक (Bachelor Degree) की उपाधि होना चाहिए।
  • उपनिरीक्षक (आयुध) के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त तकनीकी विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।
  • उपनिरीक्षक (फोटो/Q.D/अंगुली चिन्ह) के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित तथा भौतिक शास्त्र तथा रसायन शास्त्र (PCM) में स्नातक (B.sc) होना चाहिए।
  • नोट: संतान नियम , 26 जनवरी 2001 या उसके बाद दो से अधिक जीवित संतान वाले उम्मीदवार अपात्र माने जाएंगे।

Age & Relaxation (आयु सीमा और छूट)

  • आयु की गणना तिथि 23 सितंबर 2026 (आवेदन की अंतिम) के अनुसार उम्र सीमा का कैलकुलेशन किया जाएगा।
  • अनारक्षित पुरुष (UR) तथा EWS पुरुष से मध्य प्रदेश निवासी के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 33 साल के अंदर होना चाहिए।
  • अन्य राज्यों के सभी अभ्यर्थी पुरुष, महिलाओं के लिए अधिकतम उम्र 33 वर्ष रखा गया है और कोई भी उम्र सीमा में छूट नहीं दिया जाएगा।
  • आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) जो मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं तो उनके लिए अधिकतम उम्र 38 वर्ष रखी गई है।
  • शासकीय, निगम, मंडल, नगर, सैनिक कर्मचारियों के लिए अधिकतम उम्र 38 वर्ष होने वाली है।
  • विक्रम पुरस्कार विजेता एवं अंतरजातीय विवाह पुरुस्कृत महिला की अधिकतम उम्र 43 वर्ष हो सकती है।

Fee (आवेदन एवं परीक्षा शुल्क)

  • अनारक्षित (UR) अभ्यर्थी के लिए ESB शुल्क ₹500 तथा विभागीय शुल्क के ₹200 तो इस तरह से ₹700 देना पड़ेगा तथा कंप्यूटर चार्ज अलग से जो आपके नजदीकी कंप्यूटर वाले लेंगे।
  • SC/ST/OBC/EWS (केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासी) ESB फीस ₹250 तथा विभागीय फीस ₹100 तो इस तरह से ₹350 केवल देना पड़ेगा।
  • पोर्टल चार्ज MP Online कियोस्क से ₹60 चार्ज लिया जाएगा तथा सिटीजन यूजर लॉगिन से ₹20 पोर्टल चार्ज लिया जाएगा।

Exam/ Selection (चयन प्रक्रिया)

  • प्रथम चरण (प्रारंभिक परीक्षा): 100 अंकों का ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव स्क्रीनिंग परीक्षा होगी पदों के 10 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयन किया जाएगा।
  • द्वितीय चरण (मुख्य परीक्षा): 600 अंको का मुख्य लिखित परीक्षा होगा (1/3 माइनस मार्किंग) पदों के तीन गुना अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण हेतु चयन किया जाएगा।
  • तृतीय चरण (PPT,DV, Interview): 100 अंको का शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं मूल प्रमाण पत्र सत्यापन एवं 50 अंकों का इंटरव्यू होने वाला है।

Exam Patterns (परीक्षा एवं शारीरिक मापदंड पैटर्न)

मुख्य परीक्षा पैटर्न (नेगेटिव मार्किंग 1/3)

  • प्रश्न पत्र 1 (सामान्य अध्ययन): 300 अंक (इतिहास, समाज, शासन, संविधान, राजनीति) के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • प्रश्न पत्र 2 (सामान्य अध्ययन एवं तर्क शक्ति) 300 अंक (Current Affairs, Science, Environment, Reasoning, DI) के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • प्रश्न पत्र 3 (केवल तकनीकी पदों के लिए) 300 अंक (संबंधित विषय में Mechanical Engineering /PCM) के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा

शारीरिक दक्षता परीक्षण (100 अंक – Physical Test)

  • 800 मीटर की दौड़ (40 अंक ):- पुरुष के लिए 124.2 सेकंड से कम | महिला के लिए 176 सेकंड से कम तथा केवल एक मौका दिया जाएगा।
  • लंबी कूद के लिए 30 अंक: पुरुष से 5.57 मीटर से ज्यादा | महिलाओं के लिए 4.36 मीटर से अधिक फेंकने पर पूरा अंक दिया जाएगा तथा तीन मौके दिए जाएंगे।
  • गोला फेंक के लिए 30 अंक: पुरुष को 8.76 मीटर से ज्यादा फेंकना पड़ेगा और गोला का वजन 7.26 किलोग्राम रहेगा तभी पूरा अंक मिलेगा | महिलाओं के लिए 7.20 मीटर गोला फेंकना पड़ेगा और गोला का वजन 4 किग्रा रहेगा और तीन मौके दिए जाएंगे।
  • क्वालीफाइंग अंक: गैर तकनीकी पद हेतु न्यूनतम 30 अंक तथा तकनीकी पद के लिए न्यूनतम 20 अंक।

न्यूनतम शारीरिक मापजोख ?

  • पुरुष की ऊंचाई कम से कम 167.5 सेंटीमीटर से ज्यादा होना चाहिए तथा सीना बिना फुलाये 81 सेंटीमीटर तथा फूलने पर 86 सेंटीमीटर, 5 सेंटीमीटर फुलाव आना चाहिए।
  • महिलाओं के लिए केवल ऊंचाई कम से कम 152.4 सेंटीमीटर होना चाहिए।
  • दृष्टि: बिना चश्मे के 6/9 और 6/12, नाक नी ,फ्लैट फुट एवं कलर ब्लाइंडनेस नहीं होना चाहिए।

Documents (आवश्यक दस्तावेज)

  • दशमी तथा 12वीं की अंकसूची जन्म तिथि प्रमाण पत्र के लिए उपयोग कर सकते हैं।
  • स्नातक तथा डिप्लोमा की अंकसूची एवं प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • मध्य प्रदेश का मूल निवासी प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • डिजिटल जाति प्रमाण पत्र तथा EWS प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • पूर्व नियोजित अभ्यर्थियों हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) होना चाहिए।
  • TA दावे के लिए (Sc/St/Obc) अभ्यर्थियों के लिए बैंक पासबुक की फोटो कॉपी होना चाहिए।

Apply Online (आवेदन कैसे करें)

  • Mpesb की आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर जाना है।
  • Mp online पोर्टल के माध्यम से अपना प्रोफाइल पंजीयन पूरा कर लेना है।
  • परीक्षा केंद्र पर आधार बेस्ट बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य है, तथा आधार कार्ड अपडेट रखना है।
  • पद प्राथमिकताओं का चयन अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार ध्यान पूर्वक करना है।
  • फोटो तथा हस्ताक्षर एवं घोषणा पत्र अपलोड करना है और निर्धारित फीस का ऑनलाइन भुगतान कर देना है।
  • भरे हुए आवेदन फार्म को अच्छे तरीके से एक बार चेक कर लेना है और इसके बाद एक प्रिंटआउट निकाल लेना है और आवेदन क्रमांक को संभाल कर रख सकते हैं और इस तरह से सफलतापूर्वक आवेदन कर पाएंगे।
  • नोट: ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं, क्योंकि बहुत ही सिंपल तरीके से आवेदन प्रक्रिया रखी गई है।

अंतिम सलाह

  • फॉर्म भरते समय गैर तकनीकी एवं तकनीकी पदों की सोच समझकर चुनाव करना है, क्योंकि चयन के बाद 5 वर्ष तक का स्थानांतरण नहीं होगा।
  • मुख्य परीक्षा में 1/3 का माइनस मार्किंग है ,इसलिए तुक्का लगाना नहीं है और सोचा समझ के उत्तर देना है।
  • 800 मीटर दौड़ में केवल एक मौका दिया जाएगा इसलिए लिखित परीक्षा के साथ-साथ में रनिंग एवं गोला फेंक की दैनिक अभ्यास करते रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न FAQs

प्रश्न 1: क्या दूसरे राज्य के अभ्यर्थी फॉर्म डाल सकते हैं?
उत्तर:
हां अन्य राज्यों के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन केवल अनारक्षित पदों के लिए पात्र होंगे तथा कोई आरक्षण नहीं दिया जाएगा।

प्रश्न 2: क्या मुख्य परीक्षा में माइनस मार्किंग होने वाली है?
उत्तर:
हां मुख्य परीक्षा में 1/3 का माइनस मार्किंग होने वाली है।

प्रश्न 3: इंटरव्यू कितने अंको का होने वाला है?
उत्तर:
शारीरिक परीक्षण एवं दस्तावेज सत्यापन के बाद सफल अभ्यर्थियों का 50 अंकों का व्यक्तिगत इंटरव्यू लिया जाएगा।

Important Links

Apply OnlineClick Here
MPESB Official WebsiteClick Here

Download Notification

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top